कैरियर डे का आयोजन
बाईसीवाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ में 12 जनवरी 2026 को कैरियर डे एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर/एसएचओ ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
कैरियर डे के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देकर उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामावतार वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment